" विवादित बयान पर भड़की भीम आर्मी, ! कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग...

हरिद्वार, कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह द्वारा मुस्लिम समाज को लेकर दिए गए विवादित बयान "बोटी-बोटी काटने" के खिलाफ अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस बयान से नाराज भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी सुलेमान भट्ट आज अपनी टीम के साथ हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे और आरोपी नेता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दी।

​क्या है पूरा मामला :- ​हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर मुस्लिम समाज के खिलाफ अमर्यादित और हिंसक टिप्पणी की थी। इस बयान के वायरल होते ही समाज के विभिन्न वर्गों में रोष फैल गया। भीम आर्मी ने इसे समाज की एकता और अखंडता पर हमला करार दिया है।

​"नफरत फैलाने वालों की जगह जेल में" - सुलेमान भट्ट :-  ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सुलेमान भट्ट ने कहा, ​"किसी भी समाज के खिलाफ ऐसी हिंसक भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक तरफ कांग्रेस मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उनके नेता 'बोटी-बोटी काटने' जैसे नफरती बयान दे रहे हैं। ऐसे लोगों का मकसद भाईचारे को खत्म करना है।"

Post a Comment

0 Comments