हरिद्वार: मानसून के आगमन से पहले आमजन को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (NHIT) ने कमर कस ली है। NHIT के मेंटेनेंस इंजीनियर उत्तम लोर के निर्देशन में ज्वालापुर स्थित जुर्स कंट्री के पास हाईवे किनारे बने ड्रेनों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
40 किलोमीटर लंबी सफाई का लक्ष्य :- मानसून के दौरान हाईवे पर जलभराव न हो, इसके लिए विभाग ने एक विशेष कार्ययोजना तैयार की है। जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत भूपतवाला से लेकर मुजफ्फरनगर तक लगभग 40 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी ड्रेनों की गहन सफाई की जाएगी।
समयबद्ध कार्य और मानसून की तैयारी :- NHIT मेंटेनेंस इंजीनियर उत्तम लौर ने बताया कि मानसून से पहले ड्रेनों की सफाई को प्राथमिकता दी जाती है ताकि बारिश का पानी हाईवे पर जमा न हो और यातायात बाधित न हो। इसी क्रम में, ज्वालापुर क्षेत्र से शुरुआत करते हुए पूरी सफाई प्रक्रिया को समय रहते पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जनता के लिए महत्वपूर्ण क्यों? :- यातायात की सुगमता: नालियों के साफ होने से हाईवे पर पानी जमा नहीं होगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम बनी रहेगी।



0 Comments