" भाजपा नेता हितेश चौहान बने किसान मोर्चा के जिला सहप्रभारी, समर्थकों में खुशी की लहर

हरिद्वार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री (भाजपा किसान मोर्चा ) हितेश चौहान को संगठनात्मक जिला रुड़की में भाजपा किसान मोर्चा का जिला सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

नवनियुक्त जिला सहप्रभारी हितेश चौहान ने प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, मेहनत और सक्रियता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत से कार्य किया जाएगा। हितेश चौहान की इस नई जिम्मेदारी को संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का सम्मान माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

0 Comments