बढ़ेडी के 'राव परवेज' बने शादियों की शान, रील के बिना अधूरा रहता है जश्न !

हरिद्वार, सोशल मीडिया का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। अक्सर लोग शादियों में खाने और दावत का आनंद लेने जाते हैं, लेकिन हरिद्वार जिले के ग्राम बढ़ेडी के एक युवा राव परवेज ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है।

​क्षेत्र में चर्चा है कि राव परवेज के कदम जिस शादी या फंक्शन में न पड़ें, वह आयोजन अधूरा सा लगने लगता है। ताज्जुब की बात यह है कि परवेज सिर्फ बड़े आयोजनों में ही नहीं, बल्कि छोटे से छोटे फंक्शन में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराना नहीं भूलते।

​रील के दीवाने हैं परवेज : शादी में घुसते ही राव परवेज का मुख्य लक्ष्य भोजन की स्टॉल नहीं, बल्कि एक 'परफेक्ट बैकग्राउंड' होता है। वह हर शादी में अपनी शानदार रील (Reels) बनाने के लिए मशहूर हैं। जैसे ही डीजे की धुन बजती है या दूल्हे की एंट्री होती है, परवेज अपने कैमरे के साथ तैयार नजर आते हैं। उनके दोस्तों का कहना है कि परवेज के लिए शादी का मतलब ही 'कंटेंट' और 'क्रिएशन' है।

क्षेत्र में बने 'टॉक ऑफ द टाउन' : ग्राम बढ़ेडी और आसपास के गांवों में परवेज अब एक चर्चित चेहरा बन चुके हैं। शादियों में आने वाले मेहमान भी अब उन्हें पहचानने लगे हैं। लोग मजे लेते हुए कहते हैं, "चाहे शादी में दूल्हा आए न आए, लेकिन परवेज और उनका कैमरा जरूर पहुँच जाता है।"


Post a Comment

0 Comments