राधे फिल्म की शूटिंग हुई दोबारा शुरू, सलमान ने साझा की सेट से धमाकेदार तस्वीर



केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 के तहत सिनेमा हॉल्स को 50 फीसदी के साथ खोलने के आदेश दे दिये है। जिसके बाद आज सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म राधे द मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग को दोबारा शुरू कर दिया है। साथ ही एक धमाकेदार पोस्टर की झलक भी साझा की है। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। सलमान खान ने साथ ही लिखा साढ़े छह महीने के बाद शूटिंग की शुरुआत, बहुत अच्छा लग रहा है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल एनडी स्टूडियो में चल रही। सूत्र के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग लगभग एनडी स्टूडियो में लगभग 15 दिनों तक चलेगी। जिसके बाद शूटिंग को टीम बांद्रा में स्थित महबूब स्टूडियो में फिल्माया जायेगा। फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति को मिलने की इजाज़त नही मिलेगी। इस फिल्म के निर्माता कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द पूरा की जा सके। इस फिल्म के पूरे क्रू मेम्बरों का कोरोना टेस्ट भी किया जा चुका है जिसके बाद सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।






Post a Comment

0 Comments