रुड़की में शासन द्वारा नामित किए गए 8 पार्षदों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत



हरिद्वार स्थित एक होटल में स्वागत समारोह में शासन द्वारा नामित किए गए रूड़की के 8 पार्षदों का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। वही झबरेड़ा विधायक देशराज कर्नवाल ने कहा कि भाजपा का मकसद केवल विकास करना है कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू ने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि अब नगर निगम में 38 पार्षद हो गए हैं। वक्ताओं ने उम्मीद जताई है यह सभी पार्षद क्षेत्र की समस्याओं के हल के लिए मजबूती से लड़ेंगे वहीं पार्षदों ने कहा पार्टी ने जो उन पर विश्वास जताया है उस विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे शहर में विकास कार्य तेजी से होगा प्रदेश कार्यकारिणी सुशील त्यागी ने सभी पार्षदों को बधाई दी पार्टी की रीति नीति के अनुसार केवल विकास पथ पर आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर मौजूद रहे जिला उपाध्यक्ष अंकित आर्य, धीर सिंह, संजय सिंह, मोहित राष्ट्रवादी, देवेंद्र पाल, गौरव त्यागी, सुनीता गोस्वामी, कवीश मित्तल, ब्रज सिंह, सचिन कश्यप, आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments