बहादराबाद : दादूपुर गोविंदपुर में फायरिंग मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी अर्श को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दादूपुर गोविंदपुर में 30 दिसंबर 2025 को हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्श पुत्र अलीम, निवासी मोहल्ला कस्साबान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार (उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है।पीड़ित शाकिर पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपीगण गाड़ियों से आकर लाठी-डंडों और तमंचों से लैस होकर उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस तहरीर के आधार पर 31 दिसंबर 2025 को कोतवाली रानीपुर में मुकदमा नंबर 504/25 दर्ज किया गया।घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और .315 बोर के दो खाली कारतूस बरामद किए। 

मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और 31 दिसंबर की रात को ही नामजद आरोपी अर्श को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस टीम :-

1 - शांति कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर

2 - वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान

3 - उप निरीक्षक विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लांट

4 - कांस्टेबल कुलदीप

5 - कांस्टेबल संजय रावत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments