उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने हाथरस मामले को सीबीआई को सोंपने की मांग की है, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर दी है।
14 सितंबर को हुई थी घटना :-
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ 4 लोगो ने हैवानियत की हद पार कर दी थी, जिसके बाद उस लड़की ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल मे दम तोड़ दिया। 14 सितंबर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी हुई थी। पीड़ित लड़की को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर रखा था। मेडिकल कॉलेज में सुधार न होने के कारण पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद उपचार के दौरान पीड़ित लड़की ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गैंगरेप मामले की जांच पहले से ही एसआईटी कर रही है। राज्य सरकार ने इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का फैसला लिया था। हालांकि विवाद बढ़ने के कारण राज्य सरकार ने अब इस केस को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है।

0 Comments