विश्विद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्विद्यालय को आदेश दिये है कि 1 नवम्बर से 2020-21 सत्र की कक्षाये शुरू कि जाये। इसके अलावा विश्विद्यालयो को 30 नवम्बर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ले। UGC ने 29 अप्रैल को वैकल्पिक कैलेंडर जारी किया था। जिसके द्वारा 1 सितंबर से प्रथम वर्ष की कक्षायें शुरू होनी थी।परंतु कोरोना माहमारी को बढ़ते देख कैलेंडर में संशोधन करना पड़ा। संशोधित कैलेंडर के तहत 1 नवम्बर से शैक्षणिक सत्र 2020-21 प्रथम वर्ष की कक्षायें 1 नवम्बर से शुरू हो सकती है। परंतु अगर प्रथम वर्ष के लिये एंट्रेन्स परीक्षा आयोजित होने में देरी हुई तो,नई कक्षायें शुरू होने में देरी हो सकती है।
संशोधित कैलेंडर में यह भी कहा गया है,कि विद्यार्थीयों के प्रवेश 30 नवम्बर तक रद्द किये जाते है तो उनकी पूरी फीस वापस की जायेगी।
इसके अलावा आयोग ने प्रवेश के लिये भी आदेश जारी किये है। इसके मुताबिक UG और PG छात्रों के लिये प्रवेश प्रक्रिया अक्टूबर के अंत तक पूरा किया जाना चाहिए।
प्रथम वर्ष के लिए जारी अकेडमिक कलेंडर:-
NOTE - कोरोना महामारी बढ़ी तो नये सत्र को शुरू होने में देरी हो सकती है।


0 Comments