हरिद्वार में स्थित रोशनाबाद जेल से फरार 8 कैदियों में से 4 को पुलिस ने धर दबोचा, ये रहे नाम


छानबीन करती उत्तराखंड पुलिस

हरिद्वार:- रोशनाबाद स्थित जेल से आज 8 कैदी ताला तोड़कर भाग गये है। जिसके बाद पूरी जगह पे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने सदन चैकिंग अभियान चला रखा है। कोरोना महामारी को देख कैदियों को अस्थायी जेल में रखा जा रहा था। जिसके लिए रोशनाबाद मुख्यालय स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है। कैदियों ने सुबह बैरिक में लगा ताला तोड़ा और दो मंजिला छत से कूदकर अस्थाई जेल से फरार हो गए। पुलिस ने जंगलो में तलाश शुरू कर दी है। 

ये लोग भागे जेल से:-

1- सागर चौहान पुत्र अमर राज चौहान निवासी सैनिक कॉलोनी चाऊ मंउी रुड़की

2- निशांत वर्मा पुत्र धीरज वर्मा निवासी सैनिक कॉलोनी चाऊ मंडी रुड़की

3- गुर्गे रजत सती पुत्र राजेंद्र सती निवासी खड़खड़ी हरिद्वार

4- नीशु शर्मा उर्फ बिजली पुत्र देवेंद्र शर्मा निवासी मोहल्ला रामगढ़ खड़खड़ी हरिद्वर

5- शुभम पंवार पुत्र विक्रम पंवार निवासी सेलाकुंई देहरादून

6- विपुल उर्फ छोटा पुत्र मांगेराम निवासी ब्रह्मपुर मंगलौर

7- बिट्टू पुत्र मोहर सिंह उर्फ कल्लू निवासी देवबंद सहारनपुर

8- वाजिद पुत्र नाजिर निवासी गढ़मीरपुर रानीपुर फरार है।


इन कैदियों को पुलिस ने धर दबोचा:-

फरार कैदियों की तलाश में जिले भर में नाकेबंदी कर कांबिग और चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों को उनके घरों पर भेजा गया। कई घंटे के प्रयासों के बाद पुलिस चार कैदियों को पकड़ने में कामयाब रही।

 सागर चौहान और निशांत को कलियर से कलियर थाना पुलिस ने पकड़ा। 

रजत को रुड़की पुलिस ने मेहवड़ से दबोच लिया। 

वाजिद को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया।  




Post a Comment

0 Comments