पितृ अमावस्या के दौरान स्नान करने आये लोगो ने उड़ाई सामाजिक दूरी की धज्जियां, पुलिस के भी सारे दाव हुये फैल।



पितृ अमावस्या के दौरान हरिद्वार में हर की पैड़ी पर उड़ी सामाजिक दूरी की धज्जियाँ। नही हुआ सामाजिक दूरी का पालन, पुलिस की हर कोशिश नाकाम हो गई। हरिद्वार में गंगा स्नान करने आये लोगो को देखकर ऐसा लग रहा था कि कोरोना नाम की महामारी है ही नही, इस बीच कुछ ही लोगों को मास्क लगाते हुये देखा गया परंतु सामाजिक दूरी की तो बहुत बुरी तरह धज्जियाँ उड़ाई गई है।
 
बता दें कि हर साल हज़ारों की तादाद में यहा श्रद्धालु स्नान करने के लिये आते है। लेकिन इस साल प्रशासन ने हर की पैड़ी पर एवं श्राद्ध ओर तर्पण पर रोक लगाने का निर्णय लिया था। इस साल प्रशासन ने  हर की पैड़ी पर एवं श्राद्ध ओर तर्पण पर रोक लगाने का निर्णय लिया था। प्रशासन के इस फैसले पर श्रीगंगा सभा, तीर्थ पुरोहितों और व्यापारी संगठनों ने विरोध जताया। गंगा सभा का कहना था कि पितृ अमावस्या पर हरकी पैड़ी को पाबंद करना उचित नहीं है।

 गंगा सभा के पदाधिकारियों का कहना था की कोविड-19 के दिशा निर्देश के आधार पर यहा स्नान होना चाहये। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने कहा कि शारीरिक दूरी का पूरा पालन कराया जाएगा। लेकिन जिस दिन स्नान शुरू हुआ तो पुलिस के सारे दाव पैच फैल हो गये और लोगो ने सामाजिक दुरी का पालन की धज्जियां बिखेर दी।

Post a Comment

0 Comments