भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिये एक नया नियम बनाया है ,जिसे आज से लागू किया जायेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए OTP पर आधारित नियम बनाया है।भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को ATM से रू 10000 से ज्यादा नकद राशि निकासी के लिये OTP का उपयोग करना होगा। यानि अगर आप ATM से रु 10000 से ज्यादा की निकासी करते हो तो अब आपके मोबाइल फोन पर बैंक की तरफ से एक OTP जनरेट होगा तभी आप रु10000 से ज्यादा की निकासी कर पाओगे। अगर आप फोन को साथ नही लेकर जाओगे तो आप 10000 रु से ज्यादा पैसे नही निकाल सकते।
बैंक ने एक जनवरी, 2020 से रात आठ बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक एसबीआइ एटीएम से 10,000 रुपये से अधिक की रकम निकालने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को प्रविष्ट करना जरूरी कर दिया था।
क्या होता है OTP :-
OTP एक प्रकार का सुरक्षा कोड होता है,जिसके द्वारा यूज़र को वैध प्रमाणित किया जाता है.यह पासवर्ड केवल एक बार मे उपयोग किया जाता है।OTP का पूरा नाम One time password होता है। पारंपरिक पासवर्ड ऑथेंटिकेशन की तुलना में OTP ज्यादा तेज तथा सुरक्षित होता है।
कैसे होगा OTP का उपयोग:-
जब आप एसबीआई के एटीएम मशीन में पैसे निकालने जाओगे तो अगर आप 10000 रु से ज्यादा रकम निकलते हो तो आपके फ़ोन पर बैंक से एक OTP पासवर्ड जारी किया जायेगा उस पासवर्ड को आपको मशीन में टाइप करना होगा उसके बाद ही आप 10000 रु से ज्यादा की रकम निकाल सकते हो।
Your transactions at SBI ATMs are now more secure than ever.
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 15, 2020
SBI extends OTP based cash withdrawal facility to 24x7 for amount ₹10,000 and above from 18.09.2020.#SafeTransaction #SBIATM #ATMTransaction #OTP #ATM pic.twitter.com/4rHo7jEXBh

0 Comments