केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी कोरोना संक्रमित




कोरोना वायरस का प्रकोप  देश मे बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश मे संक्रमित मरीज़ों की संख्या 50 लाख पार कर चुकी है। परंतु कोरोना थमने का नाम नही ले रहा है। आज देश के संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर पर ट्वीट कर बताया है। उन्होंने कहा कि कल रात में मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग मुझसे मंगलवार को मिले थे उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। कोरोना वायरस का प्रकोप देश मे बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक सेक्टर में कोरोनावायरस काल बनकर मंडरा रहा है। देश मे संक्रमित मरीज़ों की संख्या 50 लाख पार कर चुकी है।परंतु कोरोना थमने का नाम नही ले रहा है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी हो चुके हैं संक्रमित:-

इससे पहले  देश के केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह मंगलवार से कमजोरी महसूस कर रहे थे, डॉक्टरों की सलाह के द्वारा उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया । जिसमे उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि इससे पहले कई बड़े नेता भी कोरोना संक्रमित पाये गये थे।

देश मे बुधवार को मिले इतने मामले:-

देश मे लगातार कोरोना बढ़ने के कारण बुधवार को 90,123 नए संक्रमित मामले सामने आये है। कोरोना ने हर महकमे में अपनी जगह बना ली है। बुधवार को मिले संक्रमित मामलों के बाद अब देश मे 50 लाख की संख्या को पार कर दिया है।


Post a Comment

0 Comments