कोरोना ने बनाया अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को निशाना, पाये गए पॉजिटिव


कोरोना वायरस का प्रकोप  देश मे बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। सरकारी सेक्टर हो, बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या राजनीतिक सेक्टर हर जगह पर कोरोनावायरस काल बनकर मंडरा रहा है। देश मे संक्रमित मरीज़ों की संख्या 50 लाख पार कर चुकी है।परंतु कोरोना थमने का नाम नही ले रहा है। आज देश के केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना संक्रमित पाये गये है।जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी।उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह मंगलवार से कमजोरी महसूस कर रहे थे, डॉक्टरों की सलाह के द्वारा उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया । जिसमे उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें कि इससे पहले कई बड़े नेता भी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। सोमवार को शुरू हुए मानसून सत्र में शामिल  करीब 30 सांसद एवं 50 से अधिक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाये जा चुके है।


देश मे बुधवार को मिले इतने मामले:-

देश मे लगातार कोरोना बढ़ने के कारण बुधवार को 90,123 नए संक्रमित मामले सामने आये है। कोरोना ने हर महकमे में अपनी जगह बना ली है। बुधवार को मिले संक्रमित मामलों के बाद अब देश मे 50 लाख की संख्या को पार कर दिया है।

उत्तराखंड में 21 सितंबर से नही खुलेंगे स्कूल:-

केंद्र सरकार द्वारा जारी अनलॉक-4 के दिशा निर्देशो में 9वी से 12वी तक 50% स्टाफ के साथ स्कूलों को खोलने के आदेश दिये थे। जिसके बाद उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुये उत्तराखंड के  शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सभी स्कूलों को बन्द रखने का निर्णय दिया था। 

Post a Comment

0 Comments