कोरोना को तेजी से बढ़ते हुए देख केंद्र सरकार ने आज अनलॉक-5 के दिशा निर्देश जारी कर दिए है। अनलॉक-5 को गुरुवार यानी कल से लागू किया जायेगा। अनलॉक-5 के तहत एंटरटेनमेंट पार्क एवं स्विमिंग पूल को 15 अक्टूबर से खोला जायेगा एवं सिनेमा हॉल को 50 फीसदी के साथ खोला जायेगा। 1 सितंबर को केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 के तहत मेट्रो सेवाओं को खोलने की इजाज़त दी थी। वही सरकार ने स्कूलों एवं के कोचिंग संस्थानों पर दोबारा से खोलने के लिए 15 अक्टूबर के बाद फैसला लिया जायेगा। अगर बात करें उच्च शिक्षा की तो उच्च शिक्षा संस्थानों में केवल पीएचडी और विज्ञान और प्रौद्योगिकी स्ट्रीम में स्नातकोत्तर छात्रों के लिए प्रयोगशाला और प्रयोगात्मक कार्यों की अनुमति होगी। जिन्हें 15 अक्तूबर से खोलने की इजाजत दी गई है।

0 Comments