हाथरस गैंगरैप:- इन चारों आरोपियों ने करी हैवानियत की हदें पार, लड़की की तोड़ दी रीढ़ की हड्डी और काट दी जीभ, मौत



उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की के साथ 4 लोगो ने हैवानियत की हद पार कर दी थी, जिसके बाद आज उस लड़की ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल मे दम तोड़ दिया। 14 सितंबर को हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी हुई थी।  पिछले 15 दिनों से पीड़ित लड़की को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर रखा था। मेडिकल कॉलेज में सुधार न होने के कारण पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था।जिसके बाद आज उपचार के दौरान पीड़ित लड़की ने दम तोड़ दिया । इस मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पीड़िता ने घटना के बारे में मजिस्ट्रेट को इशारे से दिये गए बयान में बताया था, कि चार लड़कों ने उसके साथ खेत मे सामुहिक बलात्कार किया था। जिसके विरोध में उन लड़कों ने लड़की का गला घोंटने की कोशिश की थी। एवं उसकी जीभ को भी काट डाला और रीढ़ की हड्डी को भी तोड़ दिया था।चारों आरोपियों की पहचान रवि, रामु, लवकुश, संदीप से हुई है। इन चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। और इन चारों आरोपियों पर सामुहिक बलात्कार एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।अधिकारियों ने ये कहा है कि मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जायेगा।

             UP सरकार ने की 10 लाख मदद

 उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपए की मदद की घोषणा की है।


Post a Comment

0 Comments