अनलॉक-5 के दिशा निर्देशों के अनुसार केंद्र सरकार ने स्कूलों,कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति दे दी है, जिसके चलते आज सचिवालय में हुई बैठक के अनुसार शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि सभी जिलों में फीडबैक के अनुसार इस पर निर्णय लिया जायेगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सभी जिलाधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने ज़िलों से सम्बंधित फीडबैक शासन को भेजने के आदेश दिए हैं।
तीन चरणों मे स्कूलों में होगी कक्षायें
उत्तराखंड में स्कूलों में कक्षाओं को तीन चरणों के आधार पर खोला जायेगा जिसमें पहले चरण में 9वी से 12वी तक,दूसरे चरण में 6 से 8 तक एवं तीसरे चरण में सभी कक्षाओं को शुरू करने की योजना बनाई है।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने यह भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले है। इसलिए सभी बच्चों को स्कूल में आने से पहले अपने अभिभावकों की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।और बच्चों को स्कूल में आने के लिए बाध्य नही किया जायेगा।

0 Comments