रोशनाबाद जेल से फरार 8 कैदियों में से सात कैदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले रोशनाबाद स्थित जेल से आज 8 कैदी ताला तोड़कर भाग गये थे। जिसके बाद पूरी जगह पे हड़कंप मच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने सदन चैकिंग अभियान चलाया था। कोरोना महामारी को देख कैदियों को अस्थायी जेल में रखा जा रहा था। जिसके लिए रोशनाबाद मुख्यालय स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है। कैदियों ने सुबह बैरिक में लगा ताला तोड़ा और दो मंजिला छत से कूदकर अस्थाई जेल से फरार हो गये थे। भागे हुये कैदियों में से 7वें कैदी शुभम पवार को देहरादून की सेलाकुई थाना पुलिस पकड़ने में कामयाब हो गई। बता दें कि ज्वालापुर में प्रापर्टी डीलर मोनू त्यागी के आवास पर फायरिंग कर एक करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में शुभम पंवार को चार अन्य साथियों के साथ पकड़ा गया था।
एक कैदी अभी भी है फरार:-
रोशनाबाद जेल से फरार 8 कैदियों में से 7 केदियों को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है,जबकि इनके साथ भागा हुआ 8वां कैदी निपुल अभी भी फरार है।

0 Comments