प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपना ज़ोर दिखा रहा है, कोरोना को 28 सप्ताह बीत चुके है,लेकिन कोरोना संक्रमण में गिरावट देखने को नही मिल रही है। आज रुड़की के नगर निगम में कोरोना ने अपना धाबा बोला है,नगर निगम में नगर आयुक्त समेत 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक और केंद्र सरकार की संयुक्त मंत्री निधि त्रिपाठी के साथ बैठक में मौजूद थी। बैठक में जिले की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं जिलाधिकारी भी मौजूद थे। सभी ने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है।
रविवार को मिले 764 संक्रमित मरीज़:-
प्रदेश में रविवार शाम 7 बजे तक 764 कोरोना संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई थी। राज्य में रविवार की संख्याओं को मिलाकर कुल मामले 47045 हो गये है। अभी तक प्रदेश में 574 लोगो की मृत्यु हो चुकी है।

0 Comments