हरिद्वार में 13 वर्षीय बच्ची को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, गांव में दहशत का माहौल



हरिद्वार में लक्सर के पंडितपुरी गांव में एक 13 साल की बच्ची को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया, इसको देखते हुये पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। बच्ची अपनी दादी के साथ खेत मे घांस काटने गई थी।वही बच्ची फूल तोड़ने के लिए तालाब में चली गई और मगरमच्छ ने बच्ची को अपना शिकार बना लिया और पानी मे खींचकर लेकर चला गया इस बीच दादी के साथ मौजूद दूसरी बच्ची ने उसे देख लिया। दोनों ने शोर मचाया लेकिन मगरमच्छ बच्ची को खींचकर तालाब में लेकर चला गया। इस बात की सूचना रायसी पुलिस को दी गई। जिसके बाद चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह द्वारा बच्ची को मगरमच्छ से बचाने के लिए तालाब में जाल डाला गया। इस दौरान  वन विभाग और पुलिस ने तकरीबन 5 घंटों के बाद बच्ची के शव को बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छों से निजात दिलाने में वन विभाग और प्रशासन नाकाम रहे है। 


Post a Comment

0 Comments