उत्तराखंड में पर्यटकों पर लगी पाबंदिया हटाई, बिना रोक टोक के हो सकेंगे प्रदेश में दाखिल

 


प्रदेश में पर्यटकों को बिना किसी रोक टोक के लिए प्रदेश में आने की अनुमति होगी।सारी पाबंदिया आज हटा ली गई है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने मंगलवार को इसके लिये आदेश जारी किये है।


उन्होंने कहा है,कि पर्यटक बिना किसी रोक टोक के प्रदेश में आ सकेंगे। उन पर किसी तरह की कोई पाबंदिया नही लगाई जायगी। कुछ दिनों पहले अनलॉक-4 के दिशा निर्देशों के तहत पर्यटकों पर प्रदेश में आने के लिए कई पाबंदिया लगाई गई थी। 


 जैसे - बॉर्डर पर पर्यटकों को 96 घंटे पुरानी नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही प्रदेश में दाखिल होने की अनुमति मिल रही थी। इसके साथ पर्यटकों को होटल में स्टे के लिए 2 रात की बुकिंग करना अनिवार्य था। और उन्हें प्रदेश में आने पर कोरनटाइन होना पड़ता था। 


परंतु अब ऐसा नही होगा अब पर्यटकों पर लगाई गई सारी पाबंदिया हटा ली गई है। अब पर्यटकों को केवल स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण करना ही आवश्यक होगा।

Post a Comment

0 Comments