उत्तराखंड में फटा कोरोना का विस्फोट, आज पाये गए 2078 संक्रमित मामले, टूटा रिकॉर्ड


उत्तराखंड में आज कोरोना का विस्फोट फटा है। हर रोज़ की तरह शनिवार को भी कोरोना का संक्रमण थमा नही शनिवार को उत्तराखंड में 2078 संक्रमितो की पुष्टि की गई। जो कि अब तक कि सबसे बड़ी संख्या है। प्रदेश में पहली बार एक दिन में 2078 कोरोना संक्रमित मरीज़ सामने आये है। इन संख्या को मिलाकर प्रदेश में अब तक 40085 मामले हो चुके है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज 668 संक्रमित मामले देखने को मिले है। इस संख्या ने देहरादून को चिंता में डाल दिया है।

ज़िलों की दृष्टि से संक्रमितों की संख्या:-

देहरादून - 668

ऊधमसिंह नगर - 397

हरिद्वार - 289

नैनीताल - 231

पौड़ी। - 99

उत्तरकाशी - 67

अल्मोड़ा - 43

चमोली - 54

रुद्रप्रयाग - 13

चंपावत - 54

पिथौरागढ़ - 39

बागेश्वर - 13

टिहरी - 146

मुख्य विशेषता:-

प्रदेश में रिकवरी दर का आंकड़ा 67.29 प्रतिशत और संक्रमण दर 7.01 तक पहुंच चुका है।


Post a Comment

0 Comments