उत्तराखंड में NCRT पाठ्यक्रम को 30 फीसदी घटाया


 उत्तराखंड में NCRT के पाठ्यक्रम को 30 फीसदी काम कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है। शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशो को मद्देनजर इस विषय पर चर्चा की गई है। कोरोनावायरस के चलते हुये पूरे प्रदेश में अभी स्कूलों को बंद रखा गया है,ओर ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। जिससे कि विद्यार्थियों का काफी नुकसान हो रहा है। इसलिये प्रदेश में NCRT के पाठ्यक्रम को 30 फीसदी काम किया जायेगा।कोरोना को देखते हुये प्रदेश सरकार ने इस पर निर्णय लिया हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने यह भी कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उक्त व्यवस्था से वर्तमान समय में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को आसानी होगी।

एमबीबीएस के 9 छात्र मिले थे कोरोना संक्रमित:-

प्रदेश में पहले ही दिन जांच के दौरान एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान 9 छात्र कोरोना संक्रमित पाये गये थे। 

एक छात्रा भी मिली कोरोना संक्रमित:-

शनिवार को श्रीनगर के चौरास स्थित हॉस्टल में एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली है, छात्रा जम्मू-कश्मीर की है। छात्रा को कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। HNB विश्विद्यालय के चीफ प्रोक्टर प्रो. अरुण बहुगुणा ने इस मामले की पुष्टि की है।


Post a Comment

0 Comments