​भगवानपुर (रुड़की), भगवानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंडावर स्थित क्वांटम यूनिवर्सिटी परिसर के पास छात्रों के दो गुटों में अचानक हिंसक झड़प से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मंडावर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रव कर रहे 4 छात्रों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पुलिस ने शांति भंग की धारा (170 BNSS) के तहत कार्रवाई की है। 

यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच हुआ बवाल

​मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 अक्टूबर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शिव विहार कॉलोनी (मंडावर के पीछे) में क्वांटम यूनिवर्सिटी और उत्तरांचल यूनिवर्सिटी (देहरादून) के कुछ छात्र आपस में भिड़ गए हैं और भारी हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर मंडावर चौकी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे युवकों को काबू किया। 

​पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

​चिराग देशवाल (उम्र 20 वर्ष) – पुत्र विदोष कुमार, निवासी: कंकरखेड़ा, जिला मेरठ  

​सार्थिक राठी (उम्र 22 वर्ष) – पुत्र अनुज कुमार, निवासी: ग्राम सालाहपुर, थाना नकुड़, जिला सहारनपुर  

​प्रियांशु मित्तल (उम्र 22 वर्ष) – पुत्र अश्वानी मित्तल, निवासी: कपिल विहार, मिल रोड, सहारनपुर  

​शिवम चौहान (उम्र 22 वर्ष) – पुत्र राजीव कुमार, निवासी: उदयपार्क कॉलोनी, मोदीपुरम, थाना पल्लवपुरम, मेरठ 

न्यायालय में किया जाएगा पेश

​थाना कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को माननीय उप-जिला मजिस्ट्रेट (SDM) न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

​अ०उ०नि० प्रमोद सेमवाल  

​का० विनय थपलियाल  

​का० अनिल तोमर