हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: IPS नवनीत सिंह ने हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना कर संभाली SSP की कमान

हरिद्वार: आज हरिद्वार में पुलिस प्रशासन को नया मजबूत नेतृत्व मिल गया है। IPS अधिकारी नवनीत सिंह ने आज विधिवत रूप से जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पद का कार्यभार ग्रहण किया।नवनियुक्त SSP नवनीत सिंह ने अपने कार्यभार ग्रहण से पहले हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा मां के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर भगवान से हरिद्वार की शांति, सुरक्षा और जनकल्याण की कामना की। इस पवित्र अनुष्ठान के बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से हरिद्वार पुलिस की कमान संभाली।यह नियुक्ति उत्तराखंड सरकार द्वारा हाल ही में किए गए बड़े पुलिस तबादलों का हिस्सा है, जिसमें देहरादून SSP अजय सिंह को STF भेजा गया, जबकि पूर्व SSP प्रमेन्द्र डोभाल को देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनीत सिंह इससे पहले STF के SSP के रूप में तैनात थे और अब धार्मिक महत्व वाली इस नगरी की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments