उत्तराखंड: प्रदेश के सभी स्कूल 15 जनवरी तक रहेंगे बंद, आदेश जारी

पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके चलते अब प्रदेश के सभी स्कूलों की छुट्टियों को 9 जनवरी से बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया गया है जिसके लिए आदेश जारी कर दिये गए है। हालांकि आँगनबाड़ी कार्य कत्रियों को अपने आंगनबाड़ी केंद्र में गोरा नंदा देवी योजना का कार्य करेंगी। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है जिसके चलते कक्षा 1 से 12वी तक के सरकारी, अर्धसरकारी एवं निजी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किये गये है। प्रदेश के सरकारी पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही 26 दिसंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक शीतकाल अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों में एक जनवरी 2022 से 13 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अत्यधिक ठंड से शासन ने अब सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने निर्णय लिया है। 

Post a Comment

0 Comments