School reopen news:- कैबिनेट में हुआ फैसला, 1 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, प्रथम चरण 10वी 12वी के नाम

 


प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से तकरीबन 7 माह से बंद स्कूल खुलने जा रहे है। अनलॉक-5 के तहत स्कूल खुलने के संबंध में राज्य सरकार ने कैबिनेट में फैसला किया है कि स्कूलों को 1 नवंबर से खोला जायेगा। पहले चरण में केवल 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू होंगी। राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों से 2 सप्ताह के भीतर अपने-अपने जिलों की सहमति की  रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद शिक्षकों और अभिभावकों की राय शासन तक पहुंची चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार 60 फीसदी अभिभावक 9वी से 12वी तक के स्कूलों को खोलने के पक्ष में थे। 

बैठक में ये रहे मौजूद:-

शिक्षा सचिव आर. मिनाक्षी सुंदरम,
शिक्षा निदेशक आरके कुवंर,
एडी रामकृष्ण उनियाल,
समग्र शिक्षा अभियान के एपीडी मुकुल कुमार सती,
संयुक्त निदेशक बीएस नेगी आदि मौजूद रहे









Post a Comment

0 Comments