हरिद्वार में रानीपुर क्षेत्र के शिवालिक नगर में एक दंपत्ति की बदमाशों ने हत्या कर दी। बदमाशों ने सोमवार रात को इस हत्या को अंजाम दिया था। घर से जेवरात और नकदी गायब मिली है। BHEL से डीजीएम पद से रिटायर पीएस अग्रवाल एवं उनकी पत्नी बीना शिवालिक नगर के जे क्लस्टर के मकान न.269 में रहते थे। इस बात की जानकारी तब पता चली जब उनकी बेटी रेनू ने मंगलवार की शाम को उनके पास फोन किया था, फोन न उठाने पर उनकी बेटी ने पड़ोसी के पास फोन किया तो पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया और पुलिस घर पर पहुंची तो पता चला कि यह मामला लूट और हत्याकांड का है। पुलिस अंदर गई और देखा कि प्रह्राद अग्रवाल और उनकी पत्नी गायत्री अग्रवाल उर्फ बीना 82 के शव अलग-अलग कमरों में फर्श पर पड़े हुए मिले। इस बात की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस में हड़कंप मच गया। और एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी क्राइम आयुष अग्रवाल और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

0 Comments