अब कर्मचारियों का नही कटेगा एक दिन का वेतन, त्यौहार का तौहफा भी मिलेगा, कैबिनेट में हुए अहम फैसले



प्रदेश में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए है।

ये फैसले लिए गये बैठक में:-

1- सभी स्कूलों में 10वी 12वी कक्षाओं को 2 नवंबर से संचालित किया जायेगा, एवं सामाजिक दूरी एवं स्कूलों को सैनेटाइज़ किया जायेगा।


2- प्रदेश के कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अक्टूबर से नही काटा जायेगा। लेकिन अब मुख्यमंत्री, विधायक, आईएएस,आईपीएस, व अन्य अफसरों के वेतन से एक दिन का वेतन कटता रहेगा।


3- प्रदेश के कर्मचारियों को त्यौहार का तोहफा दिया जायेगा। 


4- प्रदेश में 2 लाख 43 हज़ार ड्राइवर और ई-रिक्शा चालकों को 1-1 हज़ार रुपये दिये जायेंगे।


5- महाकुंभ को देखते हुए सभी अखाड़ा परिषद को 1-1 करोड़ रुपए दिये जायेंगे।


6- आबकारी विभाग में मदिरा की बिक्री के लिए ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली शुरू की जाएगी।


7- उत्तराखंड अधी प्रमाणीकरण नियमावली बनाई गई।


8- 2004 के सर्किल रेट के आधार पर वर्ग 03 एवं 04 की भूमि का मालिकाना हक मिलेगा।


9- हिमालय गढ़वाल विश्विविद्यालय का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी हिमालयन गढ़वाल विश्विविद्यालय किया गया।


10- उत्तराखंड पुलिस आर मोरल (संशोधन) नियमावली में किया गया संशोधन।


Post a Comment

0 Comments