8 वर्ष पुर्व सन-2012 में समुदाय विशेष का एक युवक दूसरे समुदाय की युवती को लेकर फरार हो गया था। जिसके उत्तराखंड शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे समेत कई नेताओं एवं अन्य लोगों ने सुभाष चौक के पास काफी घंटो तक हाईवे को जाम कर दिया था। जिसके बाद एएसपी जगतराम जोशी ने वहाँ लाठीचार्ज कर भीड़ को काबू में किया था।उसके बाद हाईवे जाम करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि सरकार ने इनके मुकदमे में वापस लेने के आदेश भेज दिए थे।लेकिन निचली अदालत ने सरकार के आदेश को ठुकरा दिया था। यह मामला काशीपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में विचाराधीन है। न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने अरविंद पांडे समेत 16 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं।
इन पर हुआ था मुकदमा दर्ज:-
1-अरविंद पांडे- विधायक (वर्तमान शिक्षा मंत्री)
2- हरभजन सिंह - विधायक
3- राजकुमार ठुकराल- विधायक
4-आदेश चौहान- (वर्तमान कांग्रेस विधायक)
5- बलराज पासी- (पुर्व सांसद) - समेत 16 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट गैर जमानती वारंट जारी किए है।
कोर्ट ने की विशेष टीम गठित:-
कोर्ट ने एएसपी को विशेष टीम गठित करने आरोपियों को 23 अक्टूबर तक कोर्ट में पेश करने के लिए आदेश दिए हैं। साथ यह भी कहा है कि टीम कार्यवाही रिपोर्ट, टीम के सदस्यों की लोकेशन और सीडीआर को भी कोर्ट में पेश करे।

0 Comments