तपोवन स्थित राजीव नवोदय विद्यालय परिसर स्थित सेंट्रल स्टूडियो से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सभी जिलों के शिक्षकों से संवाद के दौरान स्कूल खोलने पर सहमति ली।
शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद आज उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इस विषय पर शिक्षकों से सहमति ली है ,जिसके बाद सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने 15 अक्टूबर से चरणों मे स्कूलों को खोलने की सहमति जताई है। संवाद में शिक्षकों ने प्रथम चरण में केवल 10वी और 12वी के छात्र-छात्राओं को स्कूल में आने के लिए अपनी सहमति दी है। छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाने से पहले सभी स्कूलों में साफ सफाई एवं सुरक्षा के इंतेज़ाम के लिए सुझाव दिये है।
शिक्षकों के कोरोना टेस्ट के लिए भी दी सहमति:-
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के संवाद में गढ़वाल के अपर निदेशक-माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट एवं शिक्षकों ने स्कूलों को खोलने से पहले सभी शिक्षकों का कोरोना टेस्ट कराने के सुझाव साझा किये है। शिक्षकों ने कहा कि कोरोना सुरक्षित शिक्षकों को ही स्कूल में आने की अनुमति दी जाये।
14 अक्टूबर को होगी कैबिनेट बैठक:-
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभीभाव,शिक्षकों के सुझावों के आधार पर रिपोर्ट को तैयार किया जा रहा है,जिसको 14 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक में रखा जायेगा।

0 Comments