School reopen news:- शिक्षा मंत्रालय ने जारी किए दिशा निर्देश,15 अक्टूबर से खुलेंगे सभी स्कूल



कोरोना वायरस की वजह से तकरीबन 6 माह से बंद स्कूल अब दोबारा खुलने जा रहे है। स्कूल खुलने के संबंध में केंद्र सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर दिये है। मंत्रालय में सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है,की स्वास्थ्य, साफ सफाई और सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य होगा। शिक्षा मंत्रालय ने  सभी स्कूलों को 15 अक्टूबर से खोलने के निर्देश दिये है।

अभिभावकों को अनुमति होगी अनिवार्य:-

शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने के निर्देशों के साथ यह भी कहा है कि स्कूल में आने से पहले बच्चों को अपने अभिवकों की अनुमति लेना बेहद जरूरी होगा। अगर स्कूल पहुचने पर छात्रों के पास अभिवकों की लिखित अनुमति नही होगी तो छात्रों को स्कूल में प्रवेश नही दिया जायेगा।

तीन चरणों मे स्कूलों में होगी कक्षायें:-

उत्तराखंड में स्कूलों में कक्षाओं को तीन चरणों के आधार पर खोला जायेगा जिसमें पहले चरण में 9वी से 12वी तक,दूसरे चरण में 6 से 8 तक एवं तीसरे चरण में सभी कक्षाओं को शुरू करने की योजना बनाई है।


इन शर्तों के आधार पर खुलेंगे स्कूल:-


1- सभी छात्र- छात्रों एवं स्टाफ  मास्क लगाकर ही स्कूल आयंगे और पूरे समय तक इसको लगाये रखेंगे।


2- स्कूलों में NCRT द्वारा वैकल्पिक कैलेंडर तैयार किया जायेगा एवं उसको लागू किया जा सकता है।


3- स्कूल खुलने के तीन सप्ताह तक असेसमेंट टेस्ट नही लेना होगा।


4- स्कूलों में मिड-डे मील तैयार करते एवं उसको परोसे जाते समय सावधानी बरतनी होगी।


5- स्कूल परिषद में किचन, केंटीन, वॉशरूम,लाइब्रेरी, लैब आदि स्थानों पर साफ-सफाई और कीटाणुरहित करते रहने की व्यवस्था होनी चाहिए।


6-अटेंडेंस जरूरी नही होनी चाहिए।


7- कक्षाओं में बैठने के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। स्कूल आने और जाने की  समय सारिणी तैयार करनी होगी।


8- कार्यक्रम एवं आयोजन आदि से बचना होगा।


Post a Comment

0 Comments