सुशांत सिंह राजपूत केस:- रिया की न्यायिक हिरासत को 20 अक्टूबर तक बढ़ाया, जेल मे ही रहेंगी रिया



सु
शांत सिंह राजपूत मौत के मामले में NCB द्वारा गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को मुंबई की अदालत ने फिर से झटका दे दिया है। साथ ही रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को एवं अन्य की हिरासत की अवधि को बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दिया है। बता दें कि आज इनकी न्यायिक हिरासत में रहने की अवधि समाप्त होनी थी। परंतु मुम्बई अदालत ने इसको खारिज कर 20 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। रिया की जमानत याचिका को इससे पहले दो बार निचली अदालतों द्वारा खारिज की जा चुकी है। NCB ने रिया चक्रवर्ती एवं अन्य गिरफ्तार आरोपियों की जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुये मुम्बई अदालत से कहा था कि समाज को एवं खास तौर पर युवाओं को कड़ा संदेश दिये जाने की जरूरत है, जिससे कि वे न शीले पदार्थों का सेवन न करें।

Post a Comment

0 Comments