34000 शिक्षकों को 20 अक्टूबर तक जमा कराने होंगे प्रमाण पत्र, ये प्रमाण पत्र होंगे जमा-देखें लिस्ट



 उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण पत्रों द्वारा नोकरी हासिल करने वालों की अब खेर नही। उत्तराखंड नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के करीब 34000 शिक्षकों को 20 अक्टूबर तक अपने प्रमाण पत्रों को सत्यापित कर जमा करना होगा। शिक्षा निदेशक आरके कुँवर की ओर से समस्त जिला शिक्षा अधिकारयों बेसिक शिक्षा को जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश के प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूलों, अशासकीय प्राप्त विधालयों में कार्यरत सभी शिक्षक 2 सप्ताह के अन्दर शैक्षिक एवं प्रशिक्षण के प्रमाण पत्रों को स्व सत्यापित कर अपने जिला शिक्षा अधिकारी एवं बेसिक शिक्षा कार्यालय में जमा करा दें।

यह प्रमाण पत्र होंगे जमा:-

1- हाइस्कूल की मार्कशीट

2- इंटरमीडिएट की मार्कशीट

3- स्नातक एवं बीटीसी या समकक्ष

4- डी एल एड

5- बी एड

6- सी पी एड

7-डी पी एड

8- अदीब ए माहिर

9- अदीब ए कामिल

10- मोल्लिम ए उर्दू

11- बीटीसी उर्दू

शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण बात:-

सभी शिक्षको को इस बात का ध्यान रखना है कि प्रमाण पत्रों पर स्पष्ट नाम एवं पूर्ण हस्ताक्षर तारीख अवश्य होनी चाहिए।


Post a Comment

0 Comments