त्यौहारों के लिए जारी हुए दिशा निर्देश, इन नियमों का पालन करना होगा अनिवार्य



स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्सवों के दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एसओपी जारी की है। कन्टेनमेंट ज़ोन में रहने वाले लोगों को घर मे रहकर ही त्योहार मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

इन नियमों का करना होगा पालन:-

1- दिशा निर्देशों के अनुसार कई दिनों तक चलने वाले समारोहों के दौरान खास दिन को चिन्हित कर आयोजकों को बार-बार सेनिटाइजेशन करना एवं सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करना होगा।

2-एसओपी के अनुसार कन्टेनमेंट ज़ोन के बाहर ही उत्सवों के कार्यक्रम आयोजित करने की इजाज़त होगी।

3- कन्टेनमेंट ज़ोन के कर्मचारियों और आगंतुकों को इनमे शामिल होने की इजाज़त नही दी जायगी।

4- एसओपी द्वारा उत्सवों से जुड़े मेलों, सांस्कृतिक समारोह ,जुलूसों आदि के आयोजकों को समारोहों स्थल पर विस्तृत योजना तैयार करनी होगी जैसे- थर्मल सकैनिंग, सामाजिक दूरी ,एवं सेनिटाइजेशन।

5- जुलूसों और रैलियों में लोगों की संख्या ज्यादा नही होनी चाहिए। लंबी रैलियों-जुलूसों  में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

6- एसओपी में कहा गया है कि आयोजित समाराहों में रिकॉर्ड किये गये भक्ति संगीत या गाने बजाने एवं गायन समुह को इजाज़त न दी जाये।

Post a Comment

0 Comments