रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का निधन हो गया। उन्हें फेफड़ों में संक्रमण के कारण दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। तीन दिन पहले ही उन्होंने लालू यादव को पत्र लिखकर राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। रघुवंश प्रसाद 1977 से लगातार सियासत में रहे। RJD के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने भी किया शोक व्यक्त :- पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने कहा, 'रघुवंश प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन ने बिहार के साथ-साथ देश के राजनीतिक क्षेत्र में एक शून्य छोड़ दिया है।'

0 Comments