उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, शनिवार को भी पाये गये 1115 संक्रमित




 उत्तराखंड में लगातार कोरोना ने आतंक मचा रखा है । रोज़ाना कोरोना के मरीज़ बढ़ रहे हैं। शनिवार को 1115 मामले मिलने के बाद अब प्रदेश में संक्रमितो ने 30336 का आंकड़ा पार कर दिया है,अब तक प्रदेश में 30336 मरीजो में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हालाकि राहत की बात ये भी है कि अब तक प्रदेश में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा भी 20000 पार कर चुका है।

प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों का हाल कुछ इस प्रकार है:-

लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों के साथ साथ प्रदेश में कोरोना से कई लोगो की जाने भी गई है। अब तक प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों की संख्या भी बढ़कर 402 हो चुकी है। 

प्रदेश में जिलों के हिसाब से कोरोना मरीजों की पुष्टि कुछ इस प्रकार है:-

1 - हरिद्वार -269

2- देहरादून - 290

3- नैनीताल - 110

4- अल्मोड़ा - 8

5- बागेश्वर - 13

6-चमोली - 14

7-पोड़ी - 31

8- पिथौरागढ़ - 68

9- रुद्रप्रयाग - 25

10- टिहरी - 46

11-उत्तरकाशी - 51

12-चम्पावत - 10

13- यूएस नगर - 180

संक्रमण दर ने छुआ 6.23 का आंकड़ा:-

प्रदेश में कोरोना दर लगातार बढ़ती जा रही है शनिवार को जारी रिपोर्ट के हिसाब से कोरोना संक्रमण दर अब तक 6.23 तक पहुच चुकी है। प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज़ देहरादून में है, जिनकी संख्या 2890 है।






Post a Comment

0 Comments