उत्तराखंड में कोरोना का कोहराम, बुधवार को टूटा फिर रिकॉर्ड 1061 संक्रमित मामले आये सामने

 




उत्तराखंड में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। बुधवार को भी कोरोना संक्रमण ने रेकॉर्ड तोड़ कमाई की है। प्रदेश में बुधवार को 24 घंटे में कोरोना के 1061 संक्रमित मामले सामने आये है, ये मामले मिलने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों ने 27 हज़ार संख्या को पार कर दिया है।प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट कम हो रहा है जबकि संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है।

विधायक प्रणव सिंह चैंपियन कोरोना पॉजिटिव :- खानपुर के विधायक प्रणव सिंह चैंपियन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधायक ने अपने आवास पर होम आइसोलेट हो गये है।

विधायक प्रणव ने खुद इस बात की पुष्टि की है,उन्होंने बताया कि दून अस्पताल में उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था।जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि इससे पहले शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की भी कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है।

Post a Comment

0 Comments