देश मे 4,5 माह से बंद स्कूल अब खुलने जा रहे है। इस विषय मे स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी करे है। इस विषय मे स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा कि स्कूलों को चरण बद्ध तरीके से दोबारा से खोला जायेगा।
दिये गये दिशा निर्देश इस प्रकार है:-
स्कुलों में बहुत शिक्षक ,कर्मचारी, छात्र शामिल होने इसके लिए उन्हें बहुत एतियाद बरतनी होगी।
सभी को कम से कम 6 फीट की शारीरिक दूरी का पालन करना होगा।
चेहरे को ढंकना होगा।
बार-बार हाथ धोना होगा।
श्वसन संबंधी शिष्टाचार का पालन करना अनिवार्य होगा।
छात्रों - छात्रओं पर नही बनाया जायेगा किसी भी तरह का दबाव:-
किसी भी छात्र पर स्कूल आने के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा।
छात्र-छात्रों को स्वेच्छा से स्कूल आने की आजादी होगी।
छात्र - छात्रओं को अपने माता पिता की लिखित अनुमति लेकर ही स्कूल आना होगा।
50 फीसद शिक्षको को स्कूल बुलाया जा सकता है।
एयरकंडीशनर के तापमान को 24-30 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रखना होगा।
आद्रता 40-70 फीसद के बीच रखनी होगी।
क्रॉस वेंटिलेशन और स्वच्छ हवा के लिए व्यवस्था करनी होगी।

0 Comments