हरिद्वार : DM मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन: हरिद्वार में 7 रजिस्ट्रार, 39 पटवारियों के तबादले का तूफान !

हरिद्वार में प्रशासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए 7 रजिस्ट्रार कानूनगो और 39 पटवारी-लेखपालों को इधर से उधर कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों और उत्तराखंड ट्रांसफर एक्ट के तहत की गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने साफ कर दिया कि यह कदम पारदर्शिता, निष्पक्षता और कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। 

पांच साल से जमे कर्मचारियों की उड़ी नींद :- जिलाधिकारी ने बताया कि 5 साल से एक ही तहसील में डटे 7 रजिस्ट्रार कानूनगो को दूसरी तहसीलों में भेजा गया है। इसके अलावा, 36 राजस्व उपनिरीक्षकों और लेखपालों को भी नई तहसीलों में तैनाती दी गई है, जबकि 3 लेखपालों के तबादले उनके अनुरोध पर किए गए। सभी कर्मचारियों को तुरंत नए स्थान पर जॉइन करने और योगदान आख्या सौंपने का फरमान जारी हो चुका है। 

अन्य विभागों पर भी गिरी गाज :- जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यह सिर्फ शुरुआत है। जल्द ही अन्य विभागों के कर्मचारियों के भी तबादले होंगे। खासकर, 4 साल से एक ही विकास खंड में जमे वीडीओ और वीपीडीओ जैसे कर्मचारियों को दूसरी जगह भेजने की तैयारी है। 

क्यों हुई यह बड़ी कार्रवाई ? :- सीएम धामी के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है ताकि कार्यों में पारदर्शिता आए, कर्मचारियों का अनुभव बढ़े और प्रशासनिक प्रबंधन मजबूत हो। सूत्रों की मानें तो लंबे समय से एक ही जगह जमे कर्मचारियों की शिकायतें भी इस कार्रवाई की वजह बनीं। 

कर्मचारियों में हड़कंप, जनता की नजर :-  इस बंपर तबादले से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जनता की नजर अब इस बात पर है कि क्या यह बदलाव वाकई प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त कर पाएगा या फिर यह सिर्फ कागजी खानापूरी साबित होगी। 

DM मयूर दीक्षित की कार्यवाही लाएगी रंग ? :- हरिद्वार प्रशासन की यह बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक कितना असर दिखाएगी, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल तबादलों की यह आंधी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments