| हरियाणा शिक्षा मंत्री - कंवर पाल गुर्जर |
हरियाणा में कोरोना ने तीसरी लहर के रूप में कोहराम मचा रखा है। जिसके चलते हरियाणा सरकार ने सभी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद कर दिया था। जिसके बाद हरियाणा में संक्रमण दर और बढ़ने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु अब सरकार ने हरियाणा में सभी शिक्षण संस्थानों को 26 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। हालांकि ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।
जिलों के अनुसार इस प्रकार है संक्रमण दर:-
गुरुग्राम में 2338,
फरीदाबाद में 878,
पंचकूला में 418
अंबाला में 420
करनाल में 181,
रोहतक में 158,
सोनीपत में 146,
पानीपत में 97,
हिसार में 80,
झज्जर में 71,
कुरुक्षेत्र में 65,
यमुनानगर में 60,
सिरसा-रेवाड़ी में 47-47,
कैथल में 43,
जींद में 42,
भिवानी में 22,
चरखीदादरी-नूंह में 14-14,
महेंद्रगढ़-पलवल में 11-11
फतेहाबाद में 3 नए केस मिले हैं।
0 Comments