हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित CMO कार्यालय पर डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने की हड़ताल


हरिद्वार- बुधवार को रोशनाबाद स्थित CMO कार्यालय पर डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मिशन के तहत 2 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया आपको बता दें कि यह हड़ताल पिछले चार दिनों से चल रही है। इस हड़ताल में हरिद्वार ज़िले के ब्लॉक बहादराबाद, भगवानपुर,रुड़की एवं खानपुर के स्वास्थ्य कर्मचारी और डॉक्टर मौजूद रहे। हड़ताल में मौजूद सभी डॉक्टर एवं कर्मचारियों ने कहा है कि अगर हमारी मांगों को पुरा नही किया गया तो आने वाली विकट परिस्थितियों में कोई भी डॉक्टर एवं कर्मचारी कार्य पर नही जायेगा। स्वास्थ्य मिशन के सभी डॉक्टर्स एवं कर्मचारियों ने कहा की पिछले छह महीनों से हम मांग करते आ रहे हैं लेकिन हमारी मांगो नही माना गया है।

Post a Comment

0 Comments