उत्तराखंड: बिपिन रावत जी के निधन से पूरे प्रदेश में तीन दिन के लिए राजकीय शोक घोषित

 


देश के चीफ़ ऑफ डिफ़ेंस स्टाफ़ जनरल बिपिन रावत जी के आकस्मिक निधन से पूरे भारतवर्ष में शोक की लहर है। उत्तराखण्ड सरकार ने पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। साथ ही प्रदेश में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज अर्धनत रहेगा व किसी प्रकार के सरकारी समारोह का आयोजन नहीं होगा।



Post a Comment

0 Comments