उत्तराखंड: कैबिनेट का फैसला, प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा


आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य के 1.65 लाख कर्मियों को दिवाली के बोनस की घोषणा कर दी है। हालांकि आज की कैबिनेट बैठक में DA की बढ़ोतरी पर कोई बात नही हुई है। आज कैबिनेट में  3% महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर निर्णय होने की संभावना थी परंतु सरकार द्वारा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नही दी गई है।

इतने रुपये मिलेंगे बोनस के तौर पर :-

4800 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को 7000 रुपये और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये तदर्थ बोनस के रूप में मिलेंगे। 


Post a Comment

0 Comments