| केंद्रीय मंत्री- अनुराग ठाकुर |
आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के 1 करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को दिवाली का तोहफा दे दिया है,आज गुरुवार को केन्द्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के DA में दोबारा से 3% की बढ़ोतरी कर तोहफा दे दिया है। अब केंद्र के कर्मियों व पेंशनरों का DA 28% से बढ़ाकर 31% कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह घोषणा कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद की है। इससे पहले जुलाई माह में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों का DA 11% बढ़ोतरी के साथ 28% किया था,जिसके बाद अब केन्द्र सरकार ने आज दोबारा से दीवाली के तोहफे के रूप में 3% की बढ़ोतरी के साथ अब DA की दर बढ़ाकर 31% कर दी है।
1 जुलाई से मिलेगा लाभ :-
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि DA दर 3% बढ़ोतरी का लाभ जुलाई माह से प्रभावी माना जायेगा।
0 Comments