Uttrakhand school reopen news: शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने दिये आदेश ,नही खुलेंगे 21 सितबंर स्कूल




उत्तराखंड में कोरोना महामारी बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है, इसी को देखते हुये शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है।  बता दें कि कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 के दिशा निर्देश जारी किये थे। जिसमे 9वी से 12वी तक के स्कूलों को खोलने का आदेश दिया था। साथ ही ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने को भी कहा था। 21 सितंबर से 50 प्रतिशत स्टाफ स्कूल आ सकेंगे। सरकार ने तय किया था,की कन्टेनमेंट जोन्स से बाहर 9वी से 12वी तक के स्कूलों को खोला जायेगा। प्रदेश में लगातार कोरोना के केस बढ़ने के कारण शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डे ने उत्तराखंड में स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है तथा विभागीय अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments