UGC NET:- NTA ने स्थगित कर दी परीक्षा,अब इस दिन से होगी शुरू


 16 सितंबर से शुरू होने वाली UGC NET परीक्षा को NTA (National testing agency) ने स्थगित कर दिया है। अब UGC NET परीक्षा 24 सितंबर से शुरू की जायेगी। बहुत जल्द इसके एडमिट कार्ड भी जारी किये जायंगे। पहले इस परीक्षा को 16 से 18 सितंबर ओर 21 से 25 सितंबर के बीच करानी थी। जिसको अब स्थगित कर दिया गया है,ओर जल्द ही इसकी दूसरी तिथियां जारी की जायगी।

NTA ने सोमवार को नोटिस जारी कर यह जानकारी  देते हुये कहा कि तारीखें आईसीएआर परीक्षाओं AIEEA-UG/PG और AICE-JRF/SRF (Ph.D.) 2020-21 से आमना सामना कर रही थी।UGC NET का सब्जेक्ट वाइज और शिफ्ट वाइज शेड्यूल बाद में जारी कर दिया जाएगा।

इसलिए होती है UGC NET की परीक्षा:-

यूजीसी नेट का आयोजन कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए होता है। इस परीक्षा को साल में दो बार आयोजित किया जाता है। 

Post a Comment

0 Comments