प्रदेश में हर रोज़ नए कोरोना के मामले सामने आ रहे है। इसी को देखते हुये देहरादून व्यापारियो ने अगले तीन सप्ताह के शनिवार और रविवार को व्यापारिक गतिविधियों को बंद करने की मांग की है। इस सोमवार को गीता भवन मंदिर के प्रांगण में दून उधोग व्यापार मंडल की बैठक हुई। जिसमें देहरादून व्यापारियों ने शनिवार, रविवार को बाज़ार बंद की बात कही। व्यापारियो ने कहा जिस तरह ज़िले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वह बहुत चिंताजनक विषय है। अगर पहले की तरह बस तीन हफ़्तों तक शनिवार और रविवार को बाज़ार बंद रहा तो कोरोना संक्रमण बढ़ने में थोड़ी निजात मिलेगी।
style="text-align: left;">
बैठक में इन मुद्दों पर करा गया विचार:-
1- शनिवार और रविवार को ज़िले में कर्फ़्यू को तरह तालाबंदी होनी चाहिए।
2- sanitization की प्रक्रिया को बड़े स्तर पर की जाये।
3- शारीरिक दूरी एवं मास्क न लगाये जाने पर सख्त कदम उठाये जाये।
4- अगले तीन सप्ताह तक बाज़ार पूरी तरह बंद रहे।

0 Comments