सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से CBI ने 10 घंटे की पूछताछ में एक्ट्रेस से पूछे ये 10 सवाल




 बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है। सुशांत मामले में सीबीआई को मुंबई में जांच करते हुए सात दिन पूरे हो चुके हैं और आज आठवां दिन है। जांच एजेंसी ने अभी तक सुशांत से जुड़े कई अहम लोगों से पूछताछ की है। हालांकि, जांच एजेंसी द्वारा रिया से पूरे मामले में पहली बार पूछताछ हो रही है। सूत्रों के अनुसार, रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने मामले से जुड़े दस सवाल पूछे हैं। वहीं, सुशांत के फैन्स लगातार रिया की गिरफ्तारी को लेकर भी जांच एजेंसी पर दबाव बना रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि रिया चक्रवर्ती का बयान सीबीआई टीम की वरिष्ठ अधिकारी नूपुर प्रसाद रिकॉर्ड कर रही हैं। एजेंसी मामले में सुशांत के पिता द्वारा लगाए गए रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी विभिन्न आरोपों को लेकर सवाल-जवाब कर रही है। वहीं, एजेंसी की मर्डर के एंगल पर भी जांच जारी है।

       सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से पूछे ये 10 सवाल:

1- सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से पूछा, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में उन्हें किसने जानकारी दी और उस वक्त वह कहां पर थीं?

2- क्या वह सुशांत के घर से इसलिए चली गईं, क्योंकि दोनों के बीच कोई लड़ाई हुई थी?

3- सुशांत सिंह राजपूत के घर से जाने के बाद क्या दोनों के बीच कोई बातचीत हुई। 9 जून से लेकर 14 जून के बीच कोई बातचीत? अगर हां तो क्या हुई और अगर नहीं तो क्यों नहीं हुई?

4- मौत की खबर सुनते ही, क्या रिया सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट पर गई थीं? अगर नहीं तो इसके पीछे की वजह और उन्होंने सुशांत की बॉडी कहां और कब देखी?

5- रिया चक्रवर्ती ने सुशांत  सिंह राजपूत का घर 8 जून को क्यों छोड़ा?

6- यूरोप ट्रिप पर रिया और सुशांत कब गए और क्या उस ट्रिप पर परिवार का कोई और सदस्य भी गया था?

7- सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने पूछा कि क्या रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को कोई दवा दी या फिर डॉक्टर को सुशांत को दिखाने के लिए कोई अपॉइंटमेंट लिया था?

8- रिया और सुशांत ने एक साथ कभी कोई फिल्म साइन की थी?

9- रिया चक्रवर्ती और सुशांत की बहन के बीच कभी लड़ाई हुई थी? दोनों के बीच रिश्ते कैसे थे?

10- सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से रिया चक्रवर्ती के रिश्ते कैसे थे? क्या रिया का परिवार सुशांत के फ्लैट पर कभी आया था?




Post a Comment

0 Comments