देहरादून: जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार को उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर आज जीआरपी पुलिस कार्यालय में खुशी का माहौल रहा। इस खास अवसर पर IPS तृप्ति भट्ट ने पिपिंग सेरेमनी के दौरान अशोक कुमार के कंधे पर तीसरा स्टार "बैच" लगाकर उन्हें बधाई दी। समारोह में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पूरे जीआरपी स्टाफ ने हर्षोल्लास के साथ उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया।
2008 बैच के सीधी भर्ती के उपनिरीक्षक अशोक कुमार अपने कार्यकुशलता और मधुर व्यवहार के लिए पूरे स्टाफ में लोकप्रिय हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मिष्ठान वितरण के दौरान जीआरपी पुलिस परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नति समारोह के दौरान SP तृप्ति भट्ट ने अशोक कुमार की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा, "अशोक कुमार ने अपने कार्य और व्यवहार से न केवल जीआरपी बल्कि पूरे पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रेरणादायक है।"
दिनभर जीआरपी कार्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। स्टाफ ने एकजुट होकर अशोक कुमार को बधाई दी और उनके नेतृत्व में भविष्य में और बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई। जीआरपी पुलिस परिवार की ओर से इंस्पैक्टर अशोक कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!


0 Comments